मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि पं. श्रीराम शर्मा ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना व चारित्रिक उत्थान के प्रयासों से लोक कल्याण को आपने नई दिशा दी। उन्होंने आधुनिक व प्राचीन विज्ञान और धर्म का समन्वय कर सबकी आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया।





