रायसेन स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में युवा उत्सव 2027 का जिला स्तरीय आयोजन बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक नायक, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के जन भागीदारी के भूतपूर्व अध्यक्ष मनोज कुशवाह, प्राचार्य श्री युनुष खान तथा जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी रायसेन श्री प्रदीप रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने सहभागिता करने वाले युवाओं का पुरूस्कृत किया ओर नशा मुक्त भारत की शपथ दलाई। इस वर्ष युवा उत्सव 2027 में सांस्कृतिक ट्रेक में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक में आयोजन “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम“ पर किया गया। जिला स्तरीय आयोजन में लोकनृत्य समूह में 02 टीमें, समूह लोकगायन में 05 टीमें, नृक्कड नाटक में 04, कविता लेखन में 12 वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में 19 टीमों की सहभागिता रही। युवा उत्सव 2027 का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 1995 से निरंतर 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य किया जाता है। इसी संदर्भ में जिला स्तर पर खेल आर युवा कल्याण विभाग मप्र शासन जिला रायसेन द्वारा बुधवार को आयोजन किया गया। यह विजेता टीमें जिला स्तर से संभाग स्तर पर नर्मदापुरम में सहभागिता करेगी संभाग की विजेता टीमें राज्य स्तर पर आयोजित टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 30 नवम्बर 2026 को उद्घाटन एवं 01 दिसम्बर 2026 को समापन होगा। उसके बाद राज्य स्तरीय टीमें राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आगामी दिनांक 10 से 12 जनवरी में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य नई दिल्ली में अपना प्रदर्शन करेगी।
रायसेन से और
और →यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
माय भारत नरसिंहपुर द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम
नरसिंहपुर


खेल एवं युवा कल्याण
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और केरल ने बनाई जगह
नरसिंहपुर



