शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर की छात्रा कु. गुंजन नागले ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं सीहोर जिले को गौरवान्वित किया है। कु. गुंजन नागले ने भोपाल के एलएनसीटी ( LNCT) में आयोजित आरजीपीवी स्टेट लेवल कराटे टूर्नामेंट 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
छात्रा की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खेल विभाग ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


