क्रियेटिव श्योपुर पहल के अंतर्गत बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मिट्टी के दीयों का पुनः उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज सांदीपनि विद्यालय श्योपुर एवं शासकीय श्री हजारेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर में इन कलाकृतियां का अवलोकन किया गया तथा विद्यार्थियों के इस रचनात्मक कार्य की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन, सहायक संचालक श्री शुभम अग्निहोत्री सहित विद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में उपयोग किए गए दीयों के पुनः इस्तेमाल कर उनसे आकर्षक कलाकृतियां एवं डेकोरेटिव आइटम बनाए जाने के लिए कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की विशेष पहल पर उक्त नवाचार करने का कार्य किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी के दीयों के पुनः उपयोग से विभिन्न प्रकार की सजावटी कलाकृतियां और आकर्षक मॉडल तैयार किए गए हैं। जिसमें सांदीपनि विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार किया गया रिमोट चलित इलेक्ट्रिक लाइट एवं दीयों के कॉम्बिनेशन से सजावटी कृति शामिल है। इसी प्रकार श्री हजारेश्वर विद्यालय में विभिन्न वस्तुएं और मशरूम उत्पादन आधारित मॉडल के रूप में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बच्चों द्वारा बनाई गई शिक्षाप्रद ड्राइंग एवं पेंटिंग्स की सराहना भी की गई।