कटनी (22 अक्टूबर) - शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति से वंचित शहरी क्षेत्र की पात्र छात्राएं प्रतिभा किरण योजना का लाभ लेने के लिए 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रतिभा किरण योजना का उद्देश्य पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र छात्राएं स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योजना की पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए छात्राएं उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट "उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश" highereducation.mp.gov.in /पर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। उच्‍च शिक्षा विभाग ने पात्र छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन सुनिश्चित करें।