राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत 22 नवबंर को जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों बुथ पर पोलियों की दवा पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉओ.पी. जुगतावत ने बताया कि 23 व 24 नवबर को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। अभियान के दौरान बच्चों के परिजनों को पूर्ण टीकाकरण की जानकारी देकर जागरुक भी किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉओ.पी. जुगतावत ने सभी पालको से अपील की है कि अपने जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलिया की दवाई अवश्य पिलवायें।


