उज्जैन,29 सितम्बर। तराना तहसील की ग्राम दुबली की रहने वाली सीमा राठौर आठवीं कक्षा तक पढ़ी-लिखी हैं, लेकिन उनके पास कोई काम नहीं था। घर की स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं थी कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दे सकें। तभी उन्हें आजीविका मिशन से नव जागृति स्व-सहायता समूह से जुड़ने का अवसर मिला। यह अवसर उनके लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया।समूह से उनको 38,000 रुपये का लोन मिला।

इस पैसे से उन्होंने किराने की दुकान खोली और आज अच्छे से किराने की दुकान चला रही हैं तथा वे 20,000 रुपये महीने कमा रही हैं। इस कार्य से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इसके लिए वह आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद देती हैं।