प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 जरूरतमंद परिवारों को स्वयं के पक्के मकान का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास की सुविधा मिलने से उनके जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। सौंसर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी श्री ज्ञानेश्वर काले मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण उनके लिए स्वयं का पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके चलते उन्हें अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहना पड़ता था। उनका सपना था कि उनके परिवार का भी अपना पक्का घर हो, जहां वे सुरक्षित और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत सहायता मिलने से श्री ज्ञानेश्वर काले के अपने पक्के मकान का सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ा है। उनके मकान का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा छत का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। इससे उनके परिवार में अपने घर में रहने की उम्मीद जगी है। अब उनका परिवार स्वयं के पक्के मकान में रहने के सपने को पूरा होते देख रहा है।
श्री ज्ञानेश्वर काले के लिए यह मकान केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि उनके परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद का प्रतीक है। योजना से मिल रही सहायता ने उनके जीवन में नई आशा का संचार किया है और स्वयं के घर का सपना पूरा होने का मार्ग प्रशस्त किया है।
श्री ज्ञानेश्वर काले ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के माध्यम से अपने पक्के मकान का सपना साकार होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस सहयोग के लिए शासन एवं प्रशासन का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वयं के घर का सपना पूरा होना उनके परिवार के लिए खुशी और गर्व का विषय है।



